राजस्थान के जिला एवं सैशन न्यायालयों में
कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती इस बार राजस्थान उच्च न्यायालय करवाने जा रहा है। इसकी
आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र और
परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। एलडीसी के पद पर चयनित होने
के इच्छुक अभ्यर्थियों ने तैयारी करीब-करीब शुरू कर दी है।
विशेषज्ञों की राय माने तो यह मुकाबला
जटिल होगा क्योंकि इसकी लिखित परीक्षा के कटऑफ अंक ज्यादा होंगे। वहीं कुछ लोगों
का मानना है कि परीक्षा प्रश्नपत्र के आधार पर तस्वीर साफ हो पाएगी कि कटऑफ क्या
रहेगी। लेकिन सिलेबस की सरलता और प्रश्नपत्र हल करने की समयावधि को देखते हुए तो
प्रथमदृष्टया यही कहा जा सकता है कि इस बार सभी वर्गों की कटऑफ काफी ज्यादा रह
सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान उच्च
न्यायालय ने जोधपुर और जयपुर की खंड पीठों के लिए कनिष्ठ
न्यायिक सहायकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न की है। इस परीक्षा के आंकड़ों का
विशलेषण किया जाए तो यही निष्कर्ष निकलता है कि मुकाबला बहुत ही जोरदार होगा।
जेजेए परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा योजना करीब करीब समान है। केवल लिखित परीक्षा
में सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल नहीं होंगे।
इस ब्लॉग में
आपकी परीक्षा रणनीति क्या हो इस बारे में चर्चा की गई है। कोई परीक्षा की तैयारी
शुरू करने से पहले उस परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा स्कीम को गहनता से समझ लेना
अत्यावश्यक है। इसलिए यहां एलडीसी परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा योजना पर विभिन्न
कोणों से प्रकाश डाला जा रहा है। ताकि प्रश्नपत्र हल करते समय आप कांफिडेंट रहे
और तुरंत प्रश्नों के उत्तर दे सकें।
दो चरणों में होगी परीक्षा
- लिखित परीक्षा- लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा जिसमें दो भाग होंगे। एक भाग में हिंदी के 100 प्रश्न और दूसरे भाग में अंग्रेजी के 100 प्रश्न शामिल होंगे जिनको 3 घंटे यानी 180 मिनट में हल करना होगा। यह 200 अंकों का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिवमार्किंग नहीं होगी। परीक्षा नियमानुसार उम्मीदवार को द्वितीय चरण में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा में 40 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे। उम्मीदवार न्यायालय द्वारा जारी विज्ञापन से परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड कर सकता है।
- कौशल परीक्षा- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसमें दो परीक्षाएं होंगी। प्रथम टंकण गति परीक्षा और दूसरी कंपयूटर प्रवीणता परीक्षा। ये 50-50 अंकों की होगी। टंकण परीक्षा में हिंदी अथवा अंग्रेजी या दोनों भाषाओं में टाईपिंग परीक्षा होगी। जिसमें 8000 की डिपरेशन पर ऑवर की न्यूनतम गति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस गति के आधार पर उम्मीदवार को 50 अंकों में से अंक दिए जाएंगे।
अगला लेख एलडीसी परीक्षा के सिलेबस पर आधारित होगा जिसमें पाठ्य सामग्री, टॉपिक्स को पढ़ने का तरीका
और पिछली परीक्षाओं के प्रश्नों का विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment